![]()
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में पुलिस ने अपराध पर अंकुश लगाने के लिए बड़ी कार्रवाई की है। जिले के 12 शातिर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। यह कदम पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर चलाए जा रहे एक विशेष अभियान के तहत उठाया गया है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार, जिन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है, वे लूट, चोरी, नकबजनी और गोवध जैसे गंभीर मामलों में लिप्त रहे हैं। इन सभी के खिलाफ फतेहपुर सहित अन्य जनपदों के विभिन्न थानों में 65 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। हिस्ट्रीशीट खुलने के बाद इन अपराधियों की गतिविधियों पर पुलिस लगातार कड़ी नजर रखेगी। उनकी नियमित निगरानी की जाएगी ताकि वे दोबारा अपराध में शामिल न हो सकें। हिस्ट्रीशीटर घोषित किए गए अपराधियों में असोथर थाना क्षेत्र का रोहित सिंह, खागा का कासिम अली, कोतवाली का सलीम उर्फ सलमान, बिंदकी का हलीम उर्फ मुल्ला, राधानगर का राकेश विश्वकर्मा, हथगांव के अशोक पासवान, तौशीक, कमल सिंह उर्फ ननकू, शनि, अर्जुन, बकेवर का सुनील कुमार पासवान तथा बिंदकी का पिंटू उर्फ पटुवा शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हिस्ट्रीशीट खुलने से इन अपराधियों की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सकेगा। इससे जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।
Source link
फतेहपुर पुलिस ने 12 शातिर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली:अपराधियों पर निगरानी बढ़ाने के लिए विशेष अभियान