काशी के असि से नमो घाट तक होगा एयर शो:अधिकारियों ने की हाई लेवल मीटिंग…BHU के गेस्ट हाउस होंगे बुक,PM भी हो सकते हैं शामिल


गंगा तट पर प्रस्तावित भव्य एयर शो को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आगामी 25 और 26 अक्तूबर को अस्सी घाट से नमो घाट तक करीब आठ किलोमीटर के दायरे में भारतीय वायुसेना का रोमांचक एयर शो आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर वायुसेना के अधिकारी और जवान वाराणसी पहुंचने लगे हैं। आज जिला मुख्यालय पर इस आयोजन को सफल बनाने के लिए हाई लेवल मीटिंग हुई। असि से नमो घाट तक होगा एयर शो जानकारी के अनुसार एयर शो में भाग लेने वाले पायलटों, तकनीकी कर्मचारियों और अन्य अधिकारियों के ठहरने की व्यवस्था के लिए बीएचयू और आईआईटी के कुछ हॉस्टल तथा गेस्ट हाउस बुक किए जाएंगे। एयर शो के लिए भारतीय वायुसेना के जांबाज अक्तूबर के पहले सप्ताह से ही वाराणसी पहुंचना शुरू कर देंगे। कार्यक्रम में अत्याधुनिक लड़ाकू विमान, हेलीकॉप्टर और एरोबेटिक टीम अपनी हैरतअंगेज उड़ान कला का प्रदर्शन करेगी। गंगा के ऊपर होने वाला यह एयर शो शहरवासियों और पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। प्रधानमंत्री भी कार्यक्रम में हो सकते हैं शामिल प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्तर का आयोजन बनाने की तैयारी की जा रही है। इसमें प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और रक्षा मंत्री के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। वीवीआईपी आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष योजना बनाई जा रही है। घाटों के आसपास सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती बढ़ाई जाएगी और आयोजन स्थल पर प्रवेश के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *