प्रदुमन कौशिक | बुलंदशहर4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

बुलंदशहर के समाजवादी पार्टी (सपा) नेताओं ने लखनऊ में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस दौरान विभिन्न दलों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सपा की सदस्यता ग्रहण की, जिसमें वरिष्ठ समाजसेवी परवेंद्र लोधी भी शामिल थे।
यह मुलाकात पूर्व जिलाध्यक्ष हिमायत अली, पूर्व विधायक होशियार सिंह और पूर्व विधायक मुकेश शर्मा के नेतृत्व में हुई। जिलेभर के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में अखिलेश यादव से मिलकर सपा का दामन थामा।

वरिष्ठ समाजसेवी परवेंद्र लोधी ने भी सपा कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का धन्यवाद करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत के लिए काम करने का संकल्प लिया।

पूर्व विधायक मुकेश शर्मा और होशियार सिंह ने बताया कि जनपद के विभिन्न पार्टियों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सपा से नाता जोड़ा है। इस अवसर पर सभी ने 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा को विजयी बनाने का आह्वान किया।

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने सभी कार्यकर्ताओं से चुनाव में पूरी निष्ठा से जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव लोकतंत्र की रक्षा के लिए मील का पत्थर साबित होगा। अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि अगला विधानसभा चुनाव सपा के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन पूरी मजबूती के साथ लड़ेगा और जीतेगा।
