अखिलेश की बेटी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले पर FIR:सपा महासचिव ने साइबर थाने में दर्ज कराया मुकदमा, कार्रवाई की मांग की


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पुत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मामला साइबर थाने में दर्ज किया गया है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शीतला सुजान कवि नामक व्यक्ति पर आरोप है कि उसने फेसबुक के माध्यम से अखिलेश यादव की पुत्री के संबंध में अभद्र और आपत्तिजनक पोस्ट की। इस पोस्ट के सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी के नेताओं ने आपत्ति जताई। इस मामले में सपा के महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी ने आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई। इसी शिकायत के आधार पर साइबर थाने में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। पोस्ट के स्रोत और अन्य तकनीकी पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। पार्टी नेताओं ने सोशल मीडिया पर ऐसी टिप्पणियों को व्यक्तिगत गरिमा के खिलाफ बताते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *