![]()
नोएडा के सेक्टर-49 थाना क्षेत्र स्थित ओवरसीज अपार्टमेंट में गुरुवार रात को चौथी मंजिल पर एक फ्लैट में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के दौरान फ्लैट के अंदर 86 साल के एक बुजुर्ग और उनकी 83 साल की पत्नी फंस गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और संयुक्त अभियान चलाकर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी थी। जिस पर काबू पा लिया गया। चलने फिरने में थे असहज ओवरसीज अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर आग लगने और तीन लोगों के फंसे होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची टीम ने जांच की तो पाया कि एक बुजुर्ग दंपती फ्लैट के अंदर फंसा हुआ है। अधिक उम्र होने के कारण दोनों चलने-फिरने में असहज थे और फ्लैट अंदर से बंद था। आग के कारण पूरे फ्लैट में घना धुआं भर गया था। फ्लैट का दरवाजा काटकर बाहर निकाला रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान फायर सर्विस और पुलिसकर्मियों ने हाइड्रोलिक मशीन व अन्य उपकरणों की मदद से फ्लैट का दरवाजा काटा। इसके बाद टीम अंदर पहुंची और अपनी जान जोखिम में डालकर दोनों बुजुर्गों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू के बाद पुलिस ने दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति सामान्य और स्वस्थ बताई। फायर सर्विस की टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया है।
Source link
चौथी मंजिल में लगी आग में फंसे दंपति को बचाया:फ्लैट का दरवाजा काटा, हाइड्रोलिक की मदद से नीचे लाए, नोएडा ओवरसीज अपार्टमेंट में लगी थी आग