![]()
हरदोई में बघौली थाना क्षेत्र के बघौली चौराहे पर शनिवार शाम करीब 4 बजे HP पेट्रोल पंप पर पेट्रोल में पानी मिलाने को लेकर हंगामा हो गया। युवक ने पेट्रोल भरवाने के बाद बाइक बंद होने की शिकायत की। जांच में बोतल में करीब 90% पानी और 10% पेट्रोल होने का दावा किया गया। इसके बाद कई अन्य ग्राहक भी पंप पर पहुंच गए। आशीष के बाद हरिनाम ने 150 रुपए, बबलू ने 100 रुपए, सिद्दीक ने 80 रुपए, रामदीन ने 201 रुपए, अंकुर शुक्ला ने 100 रुपए और कमलेश ने 100 रुपए का पेट्रोल भरवाने की बात कही। इन ग्राहकों ने भी पेट्रोल भरवाने के बाद वाहन बंद होने की शिकायत की। ग्राहकों ने पंप कर्मचारियों से इसकी शिकायत की। इसी दौरान ग्राहकों और सेल्समैन के बीच बहस शुरू हो गई। सेल्समैन पर नोजल से हमला करने का आरोप आरोप है कि विवाद के दौरान पंप के एक सेल्समैन ने पेट्रोल भरने वाले नोजल से आशीष पर हमला कर दिया। इसमें उन्हें चोट लगने की बात कही गई है। हंगामे की सूचना पर बघौली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस की मौजूदगी में पंप प्रबंधन ने कुछ ग्राहकों के पैसे वापस किए। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक बोतल में पेट्रोल के साथ पानी की मात्रा दिखाई जा रही है। वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। मैनेजर बोला- टैंक में चला गया था पानी पंप मैनेजर ने बताया कि जमीन के अंदर बने टैंक में पानी चला गया था। इसी वजह से पेट्रोल में पानी मिल गया। हालांकि, टैंक में पानी कैसे पहुंचा और इसकी मात्रा कितनी थी, यह जांच के बाद ही साफ होगा। थानाध्यक्ष प्रशांत द्विवेदी ने बताया कि ग्राहकों की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Source link
हरदोई में पेट्रोल में पानी मिलने के आरोप पर हंगामा:बाइक बंद होने पर ग्राहकों ने किया विरोध; सेल्समैन ने नोजल से किया हमला