![]()
बस्ती में पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर छापा मारा है। गुरुवार रात हुई इस कार्रवाई में 11 युवकों और 5 युवतियों सहित कुल 16 लोगों को हिरासत में लिया गया। यह स्पा सेंटर पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के दक्षिण दरवाजा इलाके में संचालित था। पुलिस को सूचना मिली थी कि स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक गतिविधियां चल रही हैं। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए, सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण तिवारी के नेतृत्व में पुरानी बस्ती पुलिस ने रात करीब 9:40 बजे स्पा सेंटर पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। हिरासत में लिए गए सभी 16 लोगों को पूछताछ और सत्यापन के लिए पुरानी बस्ती थाने लाया गया है। पुलिस उनके पहचान पत्रों और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है। सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि छापेमारी में सामने आए तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
स्पा सेंटर पर छापा, 16 लोग हिरासत में:अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर सीओ सिटी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई