अखिलेश यादव की बेटी अदिति पर अभद्र टिप्पणी का विरोध:सपा नेताओं ने साइबर थाने में दी तहरीर, आपत्तिजनक पोस्ट हटाने और दोषियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग


अयोध्या में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पुत्री अदिति यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित अभद्र टिप्पणियां किए जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं और अधिवक्ताओं ने कड़ा विरोध जताते हुए साइबर थाने में तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। छवि खराब करने का लगाया आरोप सपा अधिवक्ता सभा की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर अदिति यादव के संबंध में आपत्तिजनक और अमर्यादित पोस्ट साझा की गई हैं। इससे उनकी व्यक्तिगत छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया है। पार्टी नेताओं ने मांग की कि ऐसी सभी पोस्ट तत्काल हटाई जाएं और उन्हें पोस्ट या प्रसारित करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। साइबर पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग तहरीर देने पहुंचे नेताओं ने साइबर पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और जल्द कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। उनका कहना था कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर किसी व्यक्ति की गरिमा को ठेस पहुंचाना स्वीकार नहीं किया जा सकता। कई पदाधिकारी रहे मौजूद साइबर थाने में तहरीर देने के दौरान सपा महानगर के निवर्तमान अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, सपा अधिवक्ता सभा के जिला अध्यक्ष शावेद जाफरी, महानगर अध्यक्ष लाल बहादुर शुक्ला सहित पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *