बड़ा चौराहा मेट्रो स्टेशन बना सांस्कृतिक मंच:'शो योर टैलेंट' में बच्चों ने दी देशभक्ति प्रस्तुतियां, कारगिल के वीरों को किया नमन


कानपुर मेट्रो अब सिर्फ सफर का जरिया नहीं, बल्कि शहर की कला और संस्कृति का नया केंद्र बनती जा रही है। रविवार को बड़ा चौराहा मेट्रो स्टेशन पर ‘शो योर टैलेंट’ पहल के तहत एक रंगारंग सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कारगिल विजय दिवस के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में नन्हे और युवा कलाकारों ने देशभक्ति से लबरेज प्रस्तुतियों से मेट्रो यात्रियों और दर्शकों का दिल जीत लिया। कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस शाम को खास बनाया बाल कलाकारों की दमदार प्रस्तुतियों ने। शांतनु, शिवांश रावत, पूनम, बिथिका, तनुश्री और रायमा ने भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान पर आधारित एक भावुक और प्रभावशाली नृत्य-नाटिका पेश की। इसके बाद सागरिका, अंकोलिका और दिव्या ने ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गाने पर जबर्दस्त ग्रुप डांस कर पूरे स्टेशन परिसर में देशभक्ति का जज्बा भर दिया। दोपहर करीब 3:30 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में सीएसएफ प्रोडक्शन हाउस और रायमा डांस एकेडमी के सहयोग से कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। दिव्यांशी, आयत कृष्ण, कृतिका, पूनम, तनुश्री सहित अन्य कलाकारों ने ‘संदेशे आते हैं’, ‘ताल से ताल मिला’, ‘रंगीलो म्हारो ढोल ना’ और ‘प्रेम रतन धन पायो’ जैसे गानों पर मनमोहक डांस किया। संगीत की महफिल में हिमेश कुमार और कमलेश कुमार ने ‘सुनो ना संगमरमर’ और ‘लिखे जो खत तुझे’ जैसे क्लासिक गानों की सुरीली प्रस्तुति देकर वहां से गुजर रहे मेट्रो यात्रियों को ठहरने पर मजबूर कर दिया। प्रतिभा को उभारने के लिए ‘शो योर टैलेंट’ पहल शुरू की है। इसके तहत मेट्रो स्टेशनों पर डांस, सिंगिंग, बैंड परफॉर्मेंस, नुक्कड़ नाटक और स्केचिंग जैसी गतिविधियों के लिए जगह दी जा रही है। इसका मकसद न सिर्फ लोकल टैलेंट को बढ़ावा देना है, बल्कि मेट्रो में सफर करने वाले लोगों को भी एक खुशनुमा और सांस्कृतिक अनुभव प्रदान करना है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *