इटावा सफारी पार्क में शेरनी नीरजा के शावकों का जन्मदिन:केक काटकर मनाया गया पहला उत्सव, 4 नवजात शावक स्वस्थ


इटावा सफारी पार्क में शेरनी नीरजा और बब्बर शेर कान्हा की मेटिंग से 16 मार्च 2025 को जन्मे तीनों शावक अब एक वर्ष के हो गए हैं। इस मौके पर सफारी पार्क में उनके पहले जन्मदिन का छोटा सा समारोह आयोजित किया गया। वहीं लोगों ने केक काटकर जन्मदिन मनाया। तीनों शावकों के स्वस्थ विकास को लेकर पार्क प्रशासन ने संतोष जताया है। उन्हें देखने के लिए आने वाले पर्यटकों में भी खास उत्साह देखा जा रहा है। तीनों शावकों का जन्म और पालन-पोषण सफारी पार्क प्रशासन के अनुसार शेरनी नीरजा ने 16 मार्च 2025 को तीन शावकों को जन्म दिया था। जन्म के बाद लगभग छह माह तक शेरनी ने खुद ही अपने बच्चों की देखभाल की और उन्हें सुरक्षित रखा। इसके बाद सुरक्षा और बेहतर देखरेख के लिए तीनों शावकों को उनकी मां से अलग करते हुए ब्रीडिंग सेंटर के दूसरे हाउस में रखा गया, जहां उनकी नियमित निगरानी की जा रही है। पहली बार कीपरों ने संभाली थी जिम्मेदारी सफारी पार्क के अधिकारियों ने बताया कि जब शेरनी नीरजा ने पहली बार शावकों को जन्म दिया था, तब उसने उन्हें दूध नहीं पिलाया था। उस समय पार्क के कीपर आसिफ और अजय सिंह ने शावकों की देखभाल की जिम्मेदारी संभाली और उनका पालन-पोषण किया था। दूसरी बार हालांकि नीरजा ने अपने शावकों की अच्छी तरह देखभाल की और उन्हें पूरी तरह सुरक्षित रखा। नीक, निक्की और किन्नी का मनाया गया जन्मदिन सफारी पार्क में जन्मे तीनों शावकों में एक नर शावक का नाम नीक और दो मादा शावकों के नाम निक्की व किन्नी रखे गए हैं। तीनों का पहला जन्मदिन पार्क परिसर में केक काटकर मनाया गया। ब्रीडिंग सेंटर के इसी हाउस में शेरनी नीरजा से 31 मई 2024 को जन्मी दो अन्य शेरनियां आशी और जया भी रखी गई हैं, जिनकी देखभाल भी नियमित रूप से की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *