Shahabad Stamp Vendor Scam | Rs 3 Lakh Looted; Accused Caught on CCTV

शाहनवाज खान | हरदोई5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हरदोई में मंगलवार शाम एक स्टाम्प वेंडर से करीब 3 लाख रुपए की टप्पेबाजी हो गई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के तहसील परिसर में हुई इस घटना में आरोपी युवक बैग में रखे रुपए लेकर फरार हो गया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

शाहाबाद नगर के पठकाना मोहल्ला निवासी अक्षत मिश्रा तहसील परिसर में स्टाम्प वेंडर हैं। मंगलवार की शाम 5:55 बजे वह अपने तखत पर सामान पैक कर रहे थे और इस दौरान वह लैपटॉप शटडाउन करने लगे। अक्षत के अनुसार, उनके पास रखी एक बेंच पर उनका एक बैग रखा था, जिसमें करीब 3 लाख रुपये नकद, आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज थे।

अक्षत ने बताया कि तखत के पास पहले से मौजूद एक युवक अचानक उनका बैग लेकर भागा। कुछ ही सेकंड में वह आंखों से ओझल हो गया। आरोपी लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहले से तैयार दूसरे युवक की बाइक पर बैठकर फरार हो गए।

घटना के बाद अक्षत मिश्रा ने कोतवाली में शिकायती पत्र दिया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में एक युवक हाथ में बैग पकड़े हुए राजमार्ग पर भागता हुआ और फिर दूसरी बाइक पर बैठकर जाते हुए कैद हो गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *