![]()
बागपत पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक युवक मोटरसाइकिल पर आता दिखा, जिसे रोककर पूछताछ की गई। तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बागपत कस्बे के मोहल्ला झंकार गली निवासी जीवन पुत्र प्रीतम के रूप में हुई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही डिस्कवर मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में नशे के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह गांजा कहां से लाया था और इसे किसे सप्लाई करने जा रहा था। मामले की गहन जांच जारी है।
Source link
बागपत में 1.8 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार:पुलिस ने मोटरसाइकिल भी जब्त की, जांच जारी