यातायात नियम उल्लंघन करने पर 321 वाहनों का चालान:मऊ में ट्रैफिक पुलिस और पुलिस की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई


मऊ जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 321 वाहनों का विभिन्न धाराओं में चालान किया गया, जबकि एक वाहन को सीज कर दिया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देश पर की गई। अभियान आज देर शाम तक जनपद मऊ के सभी थाना क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चलाया गया।
इस व्यापक चेकिंग अभियान के लिए 20 टीमें गठित की गईं, जिन्होंने जनपद के 26 स्थानों पर बदल-बदलकर जांच की। यातायात नियमों का पालन न करने पर 321 वाहनों का चालान किया गया और एक वाहन को जब्त किया गया। इस दौरान अन्य लोगों को भी नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए वाहन चालकों को प्रेरित किया गया। पुलिस अधीक्षक मऊ ने आमजन से अपील की है कि वे यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें। उन्होंने हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करने, गलत स्थानों पर पार्किंग न करने और सुरक्षित यातायात में सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *