![]()
देवरिया के रामगुलाम टोला मोहल्ले में रविवार देर रात एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर उसका गला काट दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। आरोपी की पहचान कुशीनगर के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र निवासी पवन गिरी के रूप में हुई है, जो मुंबई में वेल्डिंग का काम करता है। उसकी पत्नी अन्नू गिरी देवरिया शहर के रामगुलाम टोला स्थित एक किराए के मकान में रहती थी। बताया जा रहा है कि पवन कुछ दिन पहले मुंबई से घर आया था और पत्नी को अपने साथ ले जाने को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। रविवार रात पवन घर पहुंचा और पति-पत्नी के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर पवन ने धारदार हथियार से पत्नी अन्नू गिरी के गले पर वार कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल महिला को तुरंत महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार राय ने बताया कि आरोपी पति पवन गिरी को हिरासत में ले लिया गया है। प्रारंभिक जांच में आरोपी के नशे में होने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और महिला की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।
Source link
देवरिया में पति ने पत्नी का गला काटा:मामूली कहासुनी में धारदार हथियार से किया वार, महिला गंभीर हालत में भर्ती