Rs 2 Lakh Reward Bhanu Pratap Killed, AK-47 Fire

महराजगंज में पुलिस और एसटीएफ की मुठभेड़ में 2 लाख का इनामी भानु प्रताप सिंह उर्फ बबलू ढेर हो गया। मुठभेड़ में थाना क्षेत्र के एमीपुर घाट तिराहे के पास हुई। भानु प्रताप सिंह उर्फ बबलू कई जिलों में वांछित चल रहा था।

.

पुलिस को उसकी मौजूदगी की सूचना मिलने पर घेराबंदी की गई, जिसके बाद मुठभेड़ हुई। इस दौरान बदमाश ने टीम पर AK-47 से फायर झोंक दिया। जिसके जवाब में हुई गोलीबारी में वह घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

भानु प्रताप सिंह उर्फ बबलू के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, लूट और गैंगस्टर समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में लगभग 40 मुकदमे दर्ज थे। वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था और उस पर करीब दो लाख रुपये का इनाम घोषित था।

खबर अपडेट की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *