![]()
यूपी एसटीएफ ने दो लाख के इनामी कुख्यात अपराधी भानु प्रताप सिंह उर्फ बबलू को मुठभेड़ में मार गिराया। गोरखपुर के रहने वाले कुख्यात अपराधी बबलू यादव पर 40 से अधिक मुकदमें दर्ज थे। यूपी एसटीएफ की प्रयागराज यूनिट की भानु प्रताप सिंह से मुठभेड़ यूपी के अयोध्या जिले में हुई। अयोध्या के महाराजगंज थाना क्षेत्र के ऐमीपुर घाट तिराहे पर शातिर ने एसटीएफ पर फायरिंग शुरू कर दी। एसटीएफ की जवाबी फायरिंग में भाुन प्रताप सिंह को गोली लगी। एसटीएफ उसे लेकर अस्पताल पहुंची जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। यूपी एसटीएफ की प्रयागराज यूनिट की यह बड़ी सफलता मानी जा रही है। एसटीएफ प्रभारी जेपी राय कई दिनों से बबलू यादव के पीछे सर्च ऑपरेशन चला रहे थे।
Source link
2 लाख का इनामी बबलू यादव मुठभेड़ में मारा गया:अयोध्या में एसटीएफ के साथ गोरखपुर के अपराधी भानु प्रताप उर्फ बबलू से मुठभेड़