![]()
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में रविवार रातभर एयर स्ट्राइक कर आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। पाकिस्तान ने यह कार्रवाई ऑपरेशन गजब-लिल-हक के तहत की। इसके जवाब में अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने पाकिस्तान के सैन्य कैंप पर हमला किया है। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार के मुताबिक, हमले में उन ठिकानों को निशाना बनाया गया जिनका इस्तेमाल तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) जैसे संगठन सीमा पार हमलों की तैयारी के लिए करते थे। वहीं अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने इन दावों को खारिज किया है। प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि हमलों में किसी आतंकी ठिकाने को नहीं, बल्कि कंधार के एक नशा मुक्ति केंद्र और खाली कंटेनरों को नुकसान हुआ। पाकिस्तान ने यह भी आरोप लगाया है कि शुक्रवार रात अफगानिस्तान की ओर से ड्रोन हमला किया गया था, जिसका मलबा गिरने से क्वेटा में दो बच्चों समेत कुछ नागरिक घायल हो गए।
Source link
वर्ल्ड अपडेट्स:पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कंधार में फिर एयर स्ट्राइक की, तालिबान ने पाकिस्तान के सैन्य कैंप को निशाना बनाया