![]()
दिल्ली के एक होटल में हुए भीषण अग्निकांड के बाद रायबरेली का अग्निशमन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने शहर के होटल और रेस्टोरेंटों में सघन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने प्रतिष्ठानों में लगे फायर सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता, उनकी स्थिति और मानकों का बारीकी से निरीक्षण किया। कई जगहों पर कमियां मिलने पर मौके पर ही सुधार के निर्देश दिए गए। कर्मचारियों को दिया गया आग से बचाव और रेस्क्यू प्रशिक्षण जांच के दौरान होटल व रेस्टोरेंट स्टाफ को आग लगने की स्थिति में प्राथमिक कार्रवाई, सुरक्षित निकासी और फायर उपकरणों के सही उपयोग का प्रशिक्षण भी दिया गया, ताकि आपात स्थिति में नुकसान को कम किया जा सके। 24 घंटे में सुधार के निर्देश, न मानने पर होगी कार्रवाई मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि सभी प्रतिष्ठानों में फायर सेफ्टी उपकरण अनिवार्य हैं। जिन जगहों पर कमी मिली है, उन्हें 24 घंटे के भीतर सुधार के निर्देश दिए गए हैं। आदेश का पालन न करने पर नोटिस और सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
Source link
दिल्ली अग्निकांड के बाद रायबरेली में होटलों की सघन चेकिंग:अग्निशमन विभाग ने सुरक्षा उपकरणों की जांच की, कमियां मिलने पर नोटिस जारी