![]()
शामली में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन की धमकी का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की शिकायत पर सदर कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है। नाबालिग लड़की ने आरोप लगाया है कि सदर कोतवाली क्षेत्र के सिटी निवासी एक गैर समुदाय के युवक ने पहले उससे दोस्ती की। इसके बाद शादी का झांसा देकर करीब एक साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के अनुसार, आरोपी युवक उस पर शादी करके धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा था। जब उसने इसका विरोध किया, तो उसे धमकी दी गई। आरोपी की पहचान सोएब पुत्र सलीम निवासी कलंदर शाह के रूप में हुई है। वह पीड़िता के साथ एक फैक्ट्री में काम करता था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर सोएब को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Source link
नाबालिग से दोस्ती कर शादी का झांसा दिया:एक साल तक रेप करने का आरोप, धर्म परिवर्तन कराने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार