लखनऊ में बढ़ेगी गर्मी; अगले छह दिन चढ़ेगा पारा:आज 38 डिग्री सेल्सियस रहेगा तापमान; अगले सोमवार तक 42 डिग्री पहुंचने के आसार


लखनऊ में जून की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। बुधवार सुबह सात बजे ही तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि महसूस होने वाला तापमान 36 डिग्री तक पहुंच गया। आज यानि बुधवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रिकार्ड किया जाएगा।
वही मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले छह दिनों में गर्मी का असर और बढ़ेगा तथा अधिकतम तापमान फिर 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

सुबह से तेज धूप, फिलहाल बारिश के कोई संकेत नहीं सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। सुबह आठ बजे के बाद तापमान में तेजी से बढ़ोतरी शुरू हो गई और दोपहर तक इसके 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। फिलहाल आसमान साफ रहने के कारण बारिश की संभावना नहीं है।
मौसम के ताजा आंकड़ों के अनुसार हवा की गति महज दो किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई, जिससे गर्म हवाओं से राहत मिलने की संभावना कम है। वहीं, आर्द्रता का स्तर 63 प्रतिशत रहने के कारण उमस भी लोगों को परेशान कर सकती है।

आने वाले दिन में और उमस बढ़ने से लोगों को सताएगी गर्मी पूर्वानुमान के मुताबिक गुरुवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री, शुक्रवार और शनिवार को 39 डिग्री तथा रविवार तक इसके 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक प्रदेश की राजधानी में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। ऐसे में दोपहर के समय घर से बाहर निकलने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *