![]()
मिर्जापुर में प्रधान के बेटे प्रेमशंकर की हत्या के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन गिरफ्तारियों के साथ ही मामले में अब तक कुल छह आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। दोनों को निगतपुर रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ा गया और न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। मामला कछवां थाना क्षेत्र के विदापुर गांव का है। 31 मई को विदापुर निवासी रमाशंकर ने कछवां थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि पुरानी रंजिश और पारिवारिक विवाद के चलते नामजद आरोपियों ने उनके पिता और भाई प्रेमशंकर के साथ गंभीर मारपीट की थी।
इस मारपीट में प्रेमशंकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इसके बाद कछवां थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस ने इस मामले में सोमवार को पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। प्रभारी निरीक्षक अमरजीत चौहान के नेतृत्व में कछवां पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो और वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विदापुर, कछवां निवासी विनोद कुमार पुत्र गंगाराम और वाराणसी के तेनुई, जंसा निवासी अनिकेत कुमार पुत्र राम प्यारे के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
Source link
मिर्जापुर में प्रधान के बेटे की हत्या करने वाले गिरफ्तार:दो और पुलिस की पकड़ में, रेलवे स्टेशन के पास धरे गए