- Hindi News
- National
- DRDO Successful Test Firing Of Rudram 2 Air To Ground Anti Radiation Missile
5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) ने मंगलवार को एंटी-रेडिएशन मिसाइल रुद्रम-2 का सफल टेस्ट किया है। यह टेस्ट वायुसेना के Su-30MKI फाइटर जेट से किया गया। ये मिसाइल हवा से जमीन में 300km की तक की रेंज में दुश्मन को खत्म करेगी।
रुद्रम-2 मिसाइल को दुश्मन के रडार, कम्युनिकेशन सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक निगरानी नेटवर्क को खत्म करने के लिए बनाया गया है। यह मिसाइल दुश्मन के रडार बंद होने पर भी उसे खोजकर खत्म करेगी।
एंटी-रेडिएशन मिसाइल के बारे में जानें…
एंटी-रेडिएशन मिसाइल (ARM) ऐसी खास मिसाइल होती है, जो दुश्मन के रडार और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम से निकलने वाले सिग्नलों को पकड़कर सीधे उनके ठिकाने तक पहुंचती है और उन्हें नष्ट कर देती है।
आसान शब्दों में समझें तो यह मिसाइल दुश्मन के रडार की आवाज सुनकर उसका पीछा करती है। जैसे ही रडार सिग्नल भेजता है, मिसाइल उसे पहचान लेती है और उसी दिशा में हमला कर देती है।
सामान्य मिसाइलें अपने टारगेट को खोजने के लिए खुद सिग्नल भेजती हैं, लेकिन एंटी-रेडिएशन मिसाइल ऐसा नहीं करती। यह सिर्फ दुश्मन के रडार से निकलने वाले सिग्नलों को पकड़ती है। इ
सलिए यह दुश्मन की एयर डिफेंस प्रणाली के लिए बेहद खतरनाक मानी जाती है, क्योंकि रडार नष्ट होते ही दुश्मन की निगरानी और चेतावनी देने की क्षमता काफी कमजोर पड़ जाती है।
खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं।
