दिन में हवा-बादल से राहत, पारा 5.7 डिग्री लुढ़का:आने वाले 48 घंटे बादल छाए रहेंगे, गर्मी से राहत रहेगी बरकरार


जून की शुरुआत में कानपुरवासियों को गर्मी से राहत मिली हुई है। सुबह और शाम के समय मौसम सुहावना बना हुआ है, जबकि दोपहर में भी बादलों की आवाजाही के चलते तेज धूप का असर कम रहा। बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। बादलों ने घटाई धूप की गर्मी सोमवार को सुबह से धूप खिली रही, लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद आसमान में बादल छा गए। इसके चलते तापमान में बढ़ोतरी नहीं हो सकी। दोपहर चार बजे के बाद धूप पूरी तरह छंट गई और चल रही हवाओं ने मौसम को और भी खुशनुमा बना दिया। शहर के कई इलाकों में लोग राहगीरों को गर्मी से बचाव के लिए आम का पना वितरित करते नजर आए। 1.2 मिमी बारिश दर्ज की गई सीएसए के वेदर स्टेशन के अनुसार अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.7 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री कम है। वेदर स्टेशन पर 1.2 मिलीमीटर बारिश भी दर्ज की गई। देर रात शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हुई। राहत भरी रातें, दिन में भी नहीं सताई गर्मी लगातार कम हो रहे तापमान का असर रात के मौसम पर भी दिखाई दे रहा है। रात और सुबह के समय ठंडी हवाएं चलने से लोगों को पंखे और कूलर की तेज हवा की जरूरत कम महसूस हो रही है। रात का तापमान भी सामान्य से नीचे बना हुआ है। सामान्य से नीचे रहेगा तापमान मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि कैस्पियन सागर से आ रही नमी आंधी व बारिश की गतिविधियां हो रही हैं। अगले 48 घंटों तक मौसम का यही मिजाज बने रहने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके चलते तापमान सामान्य से चार से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे बना रह सकता है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *