![]()
मऊ की घोसी कोतवाली पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध असलहे, कारतूस, दो बाइक और ताला तोड़ने के औजार बरामद किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। सीओ सिटी घोसी जितेंद्र सिंह ने बताया कि बीती रात करीब 2:30 बजे पुलिस को सूचना मिली थी। सूचना में बताया गया कि असना नहर पुलिया के पास कुछ बदमाश डकैती की योजना बना रहे हैं। वे दो बाइकों पर सवार थे और असलहों से लैस थे। सूचना मिलते ही घोसी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने चारों तरफ से घेराबंदी कर पांचों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में अंशु यादव (निवासी बड़ा गांव घोसी), दिनेश उर्फ दानिश उर्फ दाना (निवासी मेड़ी थाना हलधरपुर), इंद्रजीत यादव, अंकित पाल (निवासी गोरखपुर) और शुभम यादव (निवासी बोझी घोसी) शामिल हैं।
पुलिस ने तलाशी के दौरान अंशु यादव के पास से 32 बोर की पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। वहीं, दिनेश उर्फ दानिश के पास से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस मिला। इसके अलावा, दो बाइक, ताला काटने वाले कटर ब्लेड, कुंडी खोलने के औजार और अन्य संदिग्ध सामान भी जब्त किए गए। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की। इसके बाद उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है। इस कार्रवाई के लिए क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की सराहना की जा रही है।
Source link
डकैती की योजना बनाते पांच बदमाश गिरफ्तार:मऊ में अवैध असलहे, बाइक और औजार बरामद, न्यायालय भेजा