लखनऊ में 42.50 लाख के 220 गुम मोबाइल बरामद:साइबर सेल और सीईआईआर पोर्टल की मदद से मिले, दूसरे राज्यों के भी फोन मिले


लखनऊ में मोबाइल फोन गुम होने के बाद उसे वापस मिलने की उम्मीद छोड़ चुके लोगों के चेहरे पर पुलिस ने मुस्कान लौटाई। पश्चिमी जोन की साइबर सेल और सीईआईआर (CEIR) पोर्टल की मदद से पुलिस ने 220 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 42.50 लाख रुपए बताई गई है। डीसीपी पश्चिमी कमलेश दीक्षित के निर्देशन में पश्चिमी जोन के सभी थानों की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने अभियान चलाया। टीम ने लखनऊ के अलावा अन्य जनपदों और दूसरे राज्यों से भी मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए। डीसीपी पश्चिमी ने बरामद मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंपे। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने पुलिस टीम का आभार जताया। बरामद मोबाइलों का विवरण सैमसंग : 20 वीवो : 35 ओप्पो : 40 रियलमी : 35 वनप्लस : 20 रेडमी : 55 अन्य कंपनियां : 15
कुल बरामद मोबाइल : 220 मोबाइल गुम होने पर क्या करें पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि मोबाइल फोन गुम होने पर सबसे पहले यूपीकॉप (UPCOP) ऐप डाउनलोड करें, उसी नंबर का नया सिम जारी कराएं और लॉस्ट आर्टिकल रिपोर्ट (LAR) दर्ज कराएं। साथ ही आधार कार्ड और मोबाइल खरीद का बिल पीडीएफ में सुरक्षित रखें। इसके बाद सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर नजदीकी थाने या साइबर हेल्प डेस्क से संपर्क करें। इससे मोबाइल फोन की बरामदगी की संभावना बढ़ जाती है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *