![]()
सिद्धार्थनगर में रविवार शाम करीब 5 बजे तालाब पार करने की शर्त के दौरान एक व्यक्ति डूब गया। वह तालाब की रखवाली करता था और तीन लोगों के साथ मछलियों को दाना डालने गया था। इसी दौरान एक युवक से तैरकर तालाब पार करने की 120 रुपए की शर्त लगाई। एक व्यक्ति तो तालाब पार कर बाहर निकल आया, लेकिन दूसरा व्यक्ति वापस नहीं लौटा। सूचना पर पुलिस और गोताखोरों ने तलाश शुरू की, लेकिन रात करीब 7:30 बजे तक उसका पता नहीं चल सका। मामला गोल्हौरा थाना क्षेत्र के कोटखास गांव का है। अब जानिए पूरा मामला… दोनों ने लगाई थी तालाब पार करने की शर्त लापता व्यक्ति इटवा थाना क्षेत्र के सेमरी खानकोट गांव का रहने वाला है। वह कोटखास गांव में तालाब की रखवाली करता था। रविवार शाम वह तीन अन्य लोगों के साथ तालाब में मछलियों को दाना डाल रहा था। इसी दौरान उसके और एक अन्य युवक के बीच तालाब को तैरकर पार करने की शर्त लग गई। शर्त जीतने वाले को 120 रुपए देने की बात तय हुई थी। साथी दूसरे किनारे पहुंचा, वह नहीं निकला शर्त लगने के बाद दोनों तालाब में तैरने लगे। कुछ दूरी तक दोनों साथ-साथ तैरते रहे। इसके बाद दूसरा युवक तालाब के दूसरे किनारे पहुंच गया और पानी से बाहर निकल आया। वहीं, करीब दूसरा व्यक्ति दिखाई नहीं दिया। बाहर मौजूद दो साथियों ने काफी देर तक इंतजार किया, लेकिन जब वह नहीं लौटा तो उसके डूबने की आशंका हुई। जाल डालकर भी तलाश जारी दोनों साथियों ने तालाब में उतरकर उसकी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद तालाब मालिक रोहित राज सिंह को घटना की जानकारी दी गई। सूचना पर गोल्हौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों और गोताखोरों से तलाशी शुरू कराई। तालाब में जाल डालकर भी खोजबीन की। साथ मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही पुलिस रविवार शाम करीब 7:30 बजे तक लापता व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिला। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा रही। पुलिस साथ मौजूद लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है। फिलहाल व्यक्ति के डूबने की आशंका है। ———————————– ये खबर भी पढ़ें… अंकित बालियान को मारने करनाल से शामली गए थे शूटर्स:4 कस्टडी में, मास्टरमाइंड की तलाश में 4 राज्यों की पुलिस, 80 CCTV खंगाले हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस ने 4 संदिग्ध हमलावरों को हिरासत में लिया है। जांच के दौरान पुलिस ने करीब 80 सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। जिम के एंट्री रजिस्टर की जांच की। एसओजी टीम को सीसीटीवी से चारों शूटर्स की पहचान हुई, जो हरियाणा के करनाल से बिडौली होते हुए शामली पहुंचे थे। पूरी खबर पढ़िए…
Source link
120 रुपए के लिए तालाब में कूदने पर डूबा:दोस्त से शर्त लगाई थी, 2.5 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग; गोताखोर तलाश में जुटे