Kohli Gives Autograph to Vaibhav Surya From Ambulance; Ngidi Injured

स्पोर्ट्स डेस्क15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दूसरी बार IPL का खिताब जीत लिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में टीम ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया। जीत के साथ ही मैदान पर जश्न का ऐसा सिलसिला शुरू हुआ, जिसने करोड़ों क्रिकेट फैंस को भावुक कर दिया।

कप्तान रजत पाटीदार ने ट्रॉफी उठाने से पहले उसे चूमकर अपनी खुशी जाहिर की। वहीं विराट कोहली ने कप्तान को गले लगाकर बधाई दी। दूसरी ओर युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी जब अपना अवॉर्ड लेने मंच पर पहुंचे, तब स्टेडियम तालियों से गूंज उठा।

फाइनल में जीत के बाद खिलाड़ियों का परिवार के साथ जश्न और ट्रॉफी के साथ यादगार तस्वीरें जैसे कई पल IPL 2026 को हमेशा के लिए खास बना गए। आइए नजर डालते हैं सीजन के ऐसे ही 26 सबसे यादगार मोमेंट्स पर…

शुरुआत बेंगलुरु-गुजरात फाइनल की 6 फोटोज से…

चैंपियन बनने के बाद बेंगलुरु की टीम सेलिब्रेट करती हुई।

लगातार दूसरा खिताब जीतने के बाद बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने ट्रॉफी चूम ली।

विराट कोहली ने फाइनल जीतने के बाद रजत पाटीदार को गले से लगाया।

ट्रॉफी जीतने के बाद कोहली ने अनुष्का शर्मा के साथ सेलिब्रेट किया।

गुजरात की हार के बाद कप्तान शुभमन गिल मायूस दिखे।

वैभव सूर्यवंशी अवॉर्ड लेने अहमदाबाद पहुंचे। उन्हें कुल 5 अवॉर्ड मिले।

यहां से सीजन के टॉप-20 मोमेंट्स…

मैच-1, भगदड़ में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी गई

सीजन के पहले मैच में बेंगलुरु-हैदराबाद की टीमों और दर्शकों ने 2 मिनट का मौन रखा। पिछले साल 4 जून को RCB की विक्ट्री परेड के दौरान भगदड़ में 11 लोगों ने जान गंवा दी थी। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 कुर्सियां खाली छोड़ी गईं।

मैच 10, ईशान के बोल्ड पर गोयनका ने भगवान की तस्वीर माथे से लगाई

लखनऊ के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने हैदराबाद के ईशान किशन को 1 रन पर बोल्ड कर दिया। इस खुशी में LSG के मालिक संजीव गोयनका ने भगवान की तस्वीर माथे से लगा ली।

मैच 11, बेंगलुरु स्टेडियम में द्रविड़-कुंबले के स्टैंड्स

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पूर्व भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले के नाम पर स्टैंड्स बनाए गए। समारोह में दोनों खिलाड़ी परिवार सहित शामिल हुए।

मैच 13, बारिश की वजह से मैच 2 घंटे 40 मिनट देरी से शुरू हुआ

मुंबई-राजस्थान का मुकाबला तय समय से 2 घंटे 40 मिनट देरी से शुरू हुआ। बाद में 11-11 ओवर का मैच हुआ। इसमें राजस्थान ने 27 रन से जीत दर्ज की।

मैच 16, कोहली ने सूर्यवंशी को ऑटोग्राफ दिया

बेंगलुरु के खिलाफ 78 रन की पारी खेलने के लिए वैभव सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच के बाद कोहली ने वैभव की कैप पर ऑटोग्राफ देते हुए लिखा, डियर वैभव, वेल डन।

मैच 21, फ्लड लाइट बंद हुई, दर्शकों ने फ्लैश लाइट जलाई

राजस्थान-हैदराबाद मैच में फ्लड लाइट बंद होने से मैदान पर अंधेरा छा गया और खेल रोकना पड़ा। इस दौरान दर्शकों ने मोबाइल फ्लैश जलाई।

मैच 24, श्रेयस के बेहतरीन कैच से हार्दिक आउट

मुंबई-पंजाब मैच में श्रेयस अय्यर ने हार्दिक पंड्या का बेहतरीन कैच लपका। श्रेयस ने छलांग लगाकर बाउंड्री पर गेंद पकड़ी और पास खड़े जेवियर बार्टलेट की ओर उछाल दी, जिन्होंने कैच पूरा किया।

मैच-25, ग्रीन का सिक्स कार पर लगा, गाड़ी पर डेंट आया

गुजरात के खिलाफ कोलकाता के कैमरन ग्रीन ने सिक्स लगाया। गेंद 'टाटा सिएरा' कार पर जा लगी, जिससे गाड़ी पर डेंट लग गया।

गुजरात के खिलाफ कोलकाता के कैमरन ग्रीन ने सिक्स लगाया। गेंद ‘टाटा सिएरा’ कार पर जा लगी, जिससे गाड़ी पर डेंट लग गया।

मैच 35, एनगिडी के सिर में चोट लगी, मैदान पर एंबुलेंस आई

दिल्ली-पंजाब मैच में प्रियांश आर्या का कैच पकड़ने की कोशिश में तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी गिर पड़े। उनका सिर जोर से जमीन से टकराया, जिसके बाद मैदान पर एम्बुलेंस बुलाई गई और उन्हें अस्पताल भेजा गया।

मैच 38, रघुवंशी फील्डिंग में रुकावट के लिए आउट दिए गए

कोलकाता के अंगकृष रघुवंशी लखनऊ के खिलाफ क्रीज में डाइव लगाते समय मोहम्मद शमी के थ्रो पर गेंद की लाइन में आ गए। इसके बाद उन्हें 'फील्डिंग में रुकावट' बनने के लिए 'ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड' आउट दिया गया।

कोलकाता के अंगकृष रघुवंशी लखनऊ के खिलाफ क्रीज में डाइव लगाते समय मोहम्मद शमी के थ्रो पर गेंद की लाइन में आ गए। इसके बाद उन्हें ‘फील्डिंग में रुकावट’ बनने के लिए ‘ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’ आउट दिया गया।

मैच 38, शमी ने छक्का लगा मैच को सुपर ओवर में पहुंचाया

कोलकाता के खिलाफ लखनऊ को जीत के लिए आखिरी गेंद पर 7 रन बनाने थे। मोहम्मद शमी ने कार्तिक त्यागी की गेंद पर सिक्स लगाकर मैच टाई करा दिया। सुपर ओवर में यह मुकाबला कोलकाता ने जीता।

मैच 39, धूलभरी आंधी ने खेल रोका

बेंगलुरु के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में धूल भरी आंधी से खेल रुक गया। खिलाड़ी बचने के लिए पीछे मुड़कर खड़े हो गए।

मैच 42, पाटीदार को आउट देने के TV अंपायर के फैसले से नाराज दिखे कोहली

बेंगलुरु के रजत पाटीदार गुजरात के खिलाफ जेसन होल्डर को कैच दे बैठे। डग आउट में बैठे कोहली अंपायर के फैसले से नाराज दिखे। उनका मानना था कि कैच क्लीन नहीं लिया गया।

मैच 46, रबाडा ने गुलाटी मारकर सेलिब्रेशन किया

पंजाब के खिलाफ गुजरात के कगिसो रबाडा ने सूर्यांश शेडगे को विकेटकीपर जोस बटलर के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद रबाडा ने मैदान पर गुलाटी मारकर जश्न मनाया।

मैच 50, कोहली को प्रिंस यादव ने जीरो पर बोल्ड किया

लखनऊ के प्रिंस यादव ने कोहली को जीरो पर बोल्ड कर दिया। ऑफ स्टंप के बाहर पिच हुई गेंद को कोहली ने डिफेंस किया, लेकिन गेंद अंदर आई और ऑफ स्टंप उखड़ गया।

मैच 53, उर्विल ने 13 बॉल पर फिफ्टी लगाकर पर्ची निकाली, लिखा- पापा यह आपके लिए

चेन्नई के उर्विल पटेल ने लखनऊ के खिलाफ 13 बॉल पर फिफ्टी लगाकर IPL में सबसे तेज फिफ्टी के रिकॉर्ड की बराबरी की। इसके बाद उन्होंने पहले हाथ जोड़ा। फिर जेब से एक पर्ची निकाली, जिस पर लिखा था- पापा यह आपके लिए।

63 मैच, धोनी ने ग्रुप फोटोशूट कराया

चेपॉक में चेन्नई के आखिरी लीग मैच के दौरान एमएस धोनी इनिंग्स ब्रेक में मैदान पर आए। उन्होंने टीम के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाई और फिर ड्रेसिंग रूम में लौट गए। धोनी इस सीजन एक भी मैच नहीं खेले।

मैच 67, कोहली-हेड के बीच नोकझोंक, मैच के बाद हाथ नहीं मिलाया

बेंगलुरु-हैदराबाद मैच में कोहली और ट्रैविस हेड के बीच किसी बात को लेकर नोक-झोंक हुई। मैच के बाद कोहली ने हेड से हैंडशेक भी नहीं किया। हेड ने हाथ आगे बढ़ाया, लेकिन कोहली उन्हें नजरअंदाज करते हुए आगे निकल गए।

मैच 68, फैंस ने चीयरलीडर से बदसलूकी की

लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में मैच के दौरान कुछ फैंस ने चीयरलीडर से बदसलूकी की। शिकायत के बाद पुलिसकर्मियों ने फैंस को फटकार लगाई।

मैच 69, सूर्या ने पेपर का प्लेन बनाकर उड़ाया

मुंबई के आखिरी लीग मैच में वानखेड़े स्टेडियम में रिलायंस की मुहिम के तहत 20 हजार बच्चे मैच देखने पहुंचे थे। इस दौरान सूर्यकुमार यादव ग्राउंड पर कागज से प्लेन बनाकर उड़ाते दिखाई दिए।

एलिमिनेटर, वैभव 97 रन पर आउट हुए, स्टेडियम में सन्नाटा छाया

हैदराबाद के खिलाफ वैभव के आउट होते ही स्टेडियम में पिन ड्रॉप साइलेंस छा गया। वैभव 97 रन पर थे, तभी थर्ड मैन पर कैच दे बैठे। उनका विकेट गिरते ही सभी दर्शक निराश हो गए।

क्वालीफायर-1 और 2, सुदर्शन लगातार दो मैच में हिट-विकेट आउट हुए

साई सुदर्शन लगातार दो मैच क्वालीफायर-1 में बेंगलुरु और क्वालीफायर-2 में राजस्थान के खिलाफ हिट-विकेट आउट हुए। दोनों ही मौकों पर गेंद उनके बैट से टकराकर बाउंड्री लाइन के बाहर गई लेकिन उन्हें चौका नहीं मिला। वजह- दोनों बार शॉट खेलने की कोशिश में उनके हाथ से बैट छूटकर सीधे स्टंप्स पर जा गिरा।

क्वालिफायर-2, हार के बाद सूर्यवंशी रोए

गुजरात के खिलाफ क्वालीफायर-2 में 7 विकेट की हार के साथ ही राजस्थान IPL 2026 से बाहर हो गई। मैच में 96 रन बनाने वाले वैभव ने हार के बाद ऑरेंज कैप से अपना चेहरा ढक लिया। वे डगआउट में रोते नजर आए।

————————————————————–

IPL से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए…

1. बेंगलुरु लगातार दूसरी बार IPL चैंपियन; गुजरात को 5 विकेट से हराया

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने लगातार दूसरी बार IPL जीत लिया है। उसने रविवार को फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया। विराट कोहली ने 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। कोहली 75 रन पर नाबाद लौटे। विराट को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पढ़ें पूरी खबर

2. चैंपियन बेंगलुरु को ₹20 करोड़; गुजरात को ₹12.50 करोड़ मिले

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने रविवार को IPL का खिताब अपने नाम कर लिया। टीम लगातार दूसरे सीजन चैंपियन बनी है। उसने अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया। चैंपियन बनने पर RCB को ट्रॉफी के साथ 20 करोड़ रुपए की प्राइज मनी मिली, जबकि रनर-अप गुजरात टाइटंस को 12.5 करोड़ रुपए से संतोष करना पड़ा। पढ़ें पूरी खबर

3. कोहली की फास्टेस्ट फिफ्टी, सूर्यवंशी ने सीजन में सबसे ज्यादा 72 सिक्स लगाए; टॉप-15 रिकॉर्ड्स

IPL 2026 रिकॉर्ड्स वाला सीजन साबित हुआ। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचा। कप्तान रजत पाटीदार ने महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा के खास क्लब में जगह बना ली। वे लगातार दो ट्रॉफी जीतने वाले तीसरे कप्तान बने। आइए नजर डालते हैं IPL 2026 के 15 सबसे बड़े रिकॉर्ड्स पर…पढ़ें पूरी खबर

4. बेंगलुरु को दोबारा चैंपियन बनाने वाले टॉप-5 फैक्टर; टीम में 8 मैच विनर

18 साल तक ट्रॉफी का इंतजार… फिर लगातार दो खिताब। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL में अपनी कहानी ही बदल दी है। जिस टीम को कभी ‘अंडरअचीवर’ कहा जाता था, वही अब लगातार दूसरी बार चैंपियन बन गई है। RCB के टाइटल जीतने के 5 फैक्टर्स…पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.