संभल में 49 दरोगा और दो इंस्पेक्टर के कार्यक्षेत्र बदले:एसपी ने 32 उपनिरीक्षकों को पुलिस चौकी-थानों में भेजा, तीन एसएसआई भी बदले


संभल पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने दो क्राइम इंस्पेक्टर और 49 उपनिरीक्षकों (दरोगा) के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस फेरबदल में पुलिस लाइन से 32 उपनिरीक्षकों को विभिन्न पुलिस चौकियों और थानों में भेजा गया है, जबकि तीन वरिष्ठ उपनिरीक्षकों (एसएसआई) को भी बदला गया है। नए आदेशों के तहत, नरेंद्र कुमार को थाना हयातनगर का क्राइम इंस्पेक्टर और सत्यविजय सिंह को थाना नखासा का क्राइम इंस्पेक्टर बनाया गया है। मनोज कुमार वर्मा को एसओजी में भेजा गया है, वहीं सतीश कुमार सत्यव्रत पुलिस चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी संभालेंगे। वरिष्ठ उपनिरीक्षकों में भारत सिंह को थाना जुनावई, राम नरेश यादव को थाना धनारी और देवेंद्र कुमार उपाध्याय को थाना हजरतनगर गढ़ी में तैनात किया गया है। उपनिरीक्षक दुष्यंत बालियान और प्रमोद कुमार मान को यातायात विभाग में भेजा गया है। अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियों में, नदीम को वीआईपी/पासपोर्ट/आरटीआई सेल का प्रभारी बनाया गया है, जबकि भुजवीर सिंह रिट सेल में तैनात किए गए हैं। दलवीर सिंह, मुनेश कुमार और निर्मल चंद को यूपी 112 सेवा में जिम्मेदारी दी गई है। विभिन्न थानों में तैनात किए गए उपनिरीक्षकों में सतेंद्र सिंह को बनियाठेर, सुनील कुमार पांडेय और कैलाश भारती को नखासा, सियाराम और दिलीप कुमार को कैलादेवी, विकास निर्वाण और राजेंद्र सिंह को रायसत्ती, रामखिलावन को असमोली, मनोज कुमार और रियासत अली को कुढ़फतेहगढ़, प्रमोद कुमार, साधू सिंह, नेम सिंह और महेश बाबू शर्मा को बहजोई, तथा उपदेश कुमार और ब्रजपाल सिंह को धनारी थाने में तैनाती मिली है। कई पुलिस चौकियों के प्रभारियों में भी बदलाव किया गया है। इनमें सुधीर कुमार को चौकी प्रभारी हिन्दुपुरा खेड़ा, विशान्त कुमार को दीपा सराय (थाना नखासा), अनुज चौहान को मढ़न (थाना असमोली), बलराम सिंह को छाबड़ा (थाना कुढ़फतेहगढ़), लोकेश कुमार को कस्बा (थाना बबराला), राजवीर सिंह को जिंजौड़ा (थाना बबराला) और आकाश को टीसीएल (थाना बबराला) का चौकी प्रभारी बनाया गया है। जुनावई थाना क्षेत्र में अमरपाल सिंह को मढ़कावली, प्रशांत मलिक को बैरपुर और अरुण कुमार को दबथरा हरलाल चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त, हिमांशु गौतम को हरिबाबा धाम, दुष्यंत गोस्वामी को टी-प्वाइंट, ब्रजेश कुमार शर्मा को डीएसएम (थाना रजपुरा), नीरज कुमार मातोंडकर को पाठकपुर (थाना बहजोई) और संजय कुमार को शहीद भगत सिंह (थाना बहजोई) चौकी का प्रभारी बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी पुलिस अधीक्षक ने पांच हेड कांस्टेबल और पांच महिला दरोगाओं को पुलिस चौकी प्रभारी बनाया था। वहीं उपनिरीक्षक मैन कुमार को चौकी प्रभारी सुल्तानगढ, थाना धनारी, मोहित कुमार को चौकी प्रभारी आटा, थाना बनियाठेर, मौ. शाह फैसल को चौकी प्रभारी नरौली देहात, थाना बनियाठेर, विनोद कुमार को चौकी प्रभारी पंज़ू सराय, थाना रायसत्ती, अंकित को चौकी प्रभारी कस्बा, थाना रजपुरा, फिरोज खान को चौकी प्रभारी सिरसी, थाना हजरत नगर गढी को तैनात किया गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *