क्रिकेटर तिलक वर्मा, कुलदीप यादव ने महाकाल के दर्शन किए:2 घंटे नंदी हॉल में बैठे रहे, भस्म आरती में भी शामिल हुए


भारतीय क्रिकेटर तिलक वर्मा और कुलदीप यादव सोमवार को उज्जैन में श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर पहुंचे। दोनों ने भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। इंदौर में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच से पहले कोच गौतम गंभीर और बैटिंग कोच सितांशु कोटक भी बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे। इस मुकाबले को इंडिया ने 14 रनों से जीता। सुबह 4 बजे पहुंचे, नंदी हॉल में बैठकर किए दर्शन तिलक वर्मा और कुलदीप यादव सोमवार सुबह करीब 4 बजे मंदिर पहुंचे। दोनों ने नंदी हॉल में बैठकर लगभग दो घंटे तक भस्म आरती के दर्शन किए। इस दौरान दोनों खिलाड़ी भक्ति में लीन नजर आए। उन्होंने हाथ जोड़कर भगवान महाकाल को नमन किया और महाकाल का जाप किया। आरती के बाद दोनों खिलाड़ियों ने देहरी से भगवान का आशीर्वाद लिया। पुजारियों के माध्यम से जल अर्पित कर पूजा-अर्चना भी की। खिलाड़ियों के साथ सेल्फी लेने की होड़ मंदिर पहुंचने पर तिलक वर्मा और कुलदीप यादव का सम्मान किया गया। दोनों स्टार खिलाड़ियों को देखकर मंदिर परिसर में मौजूद प्रशंसकों में उत्साह नजर आया। उनके साथ सेल्फी लेने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। ————————————————– भारतीय क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया, तीसरे टी-20 में अभिषेक ने 69 रन बनाए, अर्शदीप को 3 विकेट भारत ने तीसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हरा दिया है। इसी के साथ 5 मैचों की सीरीज में भारत ने 2-1 की बढ़त बना ली है। पढ़ें पूरी खबर

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *