माण्टफोर्ट कॉलेज में नए सत्र का स्वागत:ओरिएंटेशन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन


लखनऊ के माण्टफोर्ट इंटर कॉलेज महानगर में नए शैक्षणिक सत्र के स्वागत में एक ओरिएंटेशन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। “सपनों की उड़ान, नई पहचान, शिक्षा से रोशन हो हर इंसान” थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में नए छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और प्रार्थना गीत से हुआ, जिसके बाद मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया। विद्यालय के प्राचार्य ब्रदर जीनू अब्राहम ने अपने संबोधन में नए छात्रों और अभिभावकों का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बच्चों के व्यक्तित्व विकास और बेहतर भविष्य का आधार भी है। उन्होंने विद्यालय के मूल्यों और अनुशासन पर भी जोर दिया। बच्चों के व्यवहार में आने वाले बदलावों को दिखाया कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘द इन-बिटवीनर्स’ नाटक था। इस नाटक में किशोरावस्था के दौरान बच्चों के व्यवहार में आने वाले बदलावों को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया। इसमें दिखाया गया कि कैसे बच्चे मोबाइल और दोस्तों की दुनिया में खोकर परिवार से दूर होते जाते हैं। कलाकारों ने अभिभावकों को यह संदेश दिया कि वे बच्चों पर दबाव बनाने के बजाय उनकी भावनाओं को समझें और मित्रवत व्यवहार करें। वाद्य संगीत और नृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मोहा मन मल्टीमीडिया प्रेजेंटेशन के जरिए विद्यालय की सुविधाओं, गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी दी गई। विद्यालय की समन्वयिका बिन्दू पिल्लई ने नए छात्रों को संस्थान के नियमों, अनुशासन और आगामी गतिविधियों से अवगत कराया, ताकि वे विद्यालय के वातावरण में सहजता से ढल सकें। वाद्य संगीत और रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों और अभिभावकों के बीच जुड़ाव बढ़ाने के लिए कई रोचक खेल भी आयोजित किए गए, जिनमें सभी ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *