![]()
लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र स्थित गोल मार्केट में बुधवार रात चलती केटीएम बाइक में अचानक आग लग गई। घटना रात करीब नौ बजे की है। बाइक से धुआं और आग की लपटें उठती देख सवार युवक ने फौरन कूदकर अपनी जान बचाई।
घटना के समय गोल मार्केट में बुधवार बाजार लगा हुआ था। जिससे इलाके में काफी भीड़ मौजूद थी। आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी महानगर अखिलेश मिश्रा, चौकी इंचार्ज आर्यन शर्मा और महानगर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया।
समय रहते आग बुझा लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Source link
लखनऊ में चलती केटीएम में लगी आग:बुध बाजार में मची अफरातफरी, घटना में कोई जनहानि नहीं