ओडिशा में युवक-युवती को सरेआम लाठियों से पीटा:हमलावरों ने बाइक रोकी, सड़क पर घसीटा; दोस्त को बचाने उसके ऊपर लेट गई लड़की


ओडिशा के बेरहामपुर शहर में सड़क पर सरेआम एक युवक और उसकी महिला मित्र पर डंडों से हमले का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक सोमवार रात युवक और उसकी महिला मित्र बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान बीजीपुर इलाके में कुछ लोगों ने उनकी बाइक रोक ली। इसके बाद युवक को सड़क पर घसीटकर डंडों से पीटा गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें युवती अपने दोस्त को बचाने के लिए उसके ऊपर लेट गई। इसके बावजूद हमलावर युवक के पैरों पर लगातार लाठियां बरसाते रहे। उसे बचाने की कोशिश के दौरान युवती को भी चोटें आई हैं। दोनों घायलों को MKCG मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की 3 तस्वीरें…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *