बिजनौर में मामूली विवाद पर युवक को लाठी-डंडों से पीटा:मारपीट के कई वीडियो सामने आए, पिता की शिकायत पर केस दर्ज


बिजनौर शहर कोतवाली इलाके के चाहशीरी में एक युवक को मामूली विवाद के चलते लाठी-डंडों से पीटा गया। इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पीड़ित के पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला चाहशीरी की बी-24 पायल कॉलोनी निवासी पंकज कौशिक ने पुलिस को बताया कि शनिवार देर शाम उनका बेटा अभिषेक कौशिक सड़क पर घूमने गया था। आरोप है कि इसी दौरान बुद्ध सिंह सैनी, उसके बेटों और तीन-चार अन्य लोगों ने अभिषेक को घेर लिया। अस्पताल में भर्ती कराया गया पंकज कौशिक के अनुसार, आरोपियों ने मामूली विवाद को लेकर अभिषेक के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिकायत में यह भी आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपी जाते समय अभिषेक को जान से मारने की धमकी देकर गए। पिता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *