![]()
लखीमपुर खीरी की तहसील गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र में उपजिलाधिकारी प्रतीक्षा त्रिपाठी ने मंगलवार सुबह करीब 9 बजे प्राथमिक विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय अहमदनगर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों में उत्साह का माहौल देखा गया। एसडीएम ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, बच्चों की उपस्थिति, साफ-सफाई और मिड-डे मील व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने शिक्षकों से पढ़ाई की गुणवत्ता और बच्चों की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू होने से पहले, एसडीएम ने बच्चों से बात की और उन्हें छुट्टियों का सदुपयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों से कहा कि अवकाश के दौरान भी नियमित रूप से पढ़ाई जारी रखें और अपने समय का सही उपयोग करें। भीषण गर्मी को देखते हुए, एसडीएम ने बच्चों को लू और गर्मी से बचाव के महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए। उन्होंने बच्चों को अधिक पानी पीने, धूप में निकलते समय सिर ढकने, हल्के कपड़े पहनने और दोपहर की तेज धूप से बचने की सलाह दी। साथ ही स्वच्छता बनाए रखने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया। इस निरीक्षण के दौरान, विद्यालय स्टाफ को शिक्षा व्यवस्था बेहतर बनाए रखने तथा बच्चों की सुरक्षा और पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। विद्यालय परिवार ने एसडीएम के इस प्रेरणादायी निरीक्षण की सराहना की।
Source link
लखीमपुर में एसडीएम ने अहमदनगर स्कूलों का किया निरीक्षण:शैक्षणिक व्यवस्था जांची, बच्चों को गर्मी से बचाव के टिप्स दिए