![]()
देवरिया के खामपार थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। महिला अपने बेटे के साथ बाइक से बाजार से घर लौट रही थी, तभी गांव के पास स्पीड ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित हो गई। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान 55 वर्षीय शांति देवी के रूप में हुई है। वह बखरी बाजार, थाना खामपार निवासी जवाहर कुशवाहा की पत्नी थीं। बताया गया कि शांति देवी अपने 23 साल बेटे अमित कुशवाहा के साथ शनिवार को भाटपाररानी बाजार खरीदारी करने गई थीं। देर शाम करीब आठ बजे दोनों बाइक से घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के समीप सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर पर बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। बाइक पर पीछे बैठी शांति देवी संतुलन बिगड़ने से सड़क पर गिर पड़ीं और उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और परिजनों ने उन्हें तत्काल स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला सड़क हादसे का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
देवरिया में सड़क हादसे में महिला की मौत:बेटे के साथ घर लौटते समय स्पीड ब्रेकर पर गिरी, सिर में लगी गंभीर चोट