![]()
लखनऊ विकास प्राधिकरण की तरफ से आवंटियों को OTS की विशेष सुविधा दी गई। उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने शनिवार को ओटीएस के सफल आवेदकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एलडीए में अभी तक 573 आवंटियों ने एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत आवेदन किया है। वित्त नियंत्रक दीपक सिंह ने बताया कि 18 अप्रैल से शुरू ओटीएस योजना 17 जुलाई तक चलेगी। इसमें आवंटियों की सहूलियत के लिए प्राधिकरण भवन के कमेटी हॉल में विशेष हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। 37 लाख की छूट मिली एलडीए ने शिव प्रताप सिंह को सीतापुर रोड पर आवासीय भूखण्ड आवंटित किया था। किन्हीं कारणों से वह निर्धारित समय पर सम्पत्ति के मूल्य का भुगतान नहीं कर सके। नतीजा यह हुआ कि चक्रवृद्धि एवं दण्ड ब्याज लगकर बकाया धनराशि 2.36 करोड़ रुपये हो गई। ओटीएस-2026 योजना में आवेदन करने पर बकाया धनराशि की नए सिरे से गणना हुई और शिव प्रताप सिंह को ब्याज माफी के साथ 37 लाख रुपये की छूट मिली। 11 आवंटियों को किया गया आमंत्रित ओटीएस योजना में सकारात्मक रूप से हिस्सा लेने वाले 11 आवंटियों को शनिवार को एलडीए ऑफिस में आमंत्रित किया गया। जहां उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में शामिल हुई गोमती नगर निवासी मंजू सोनी ने बताया कि उनका गोमती नगर में 385 वर्गफिट का भवन है, जिसकी बकाया धनराशि पर लगभग 67 हजार रुपये की छूट मिली है। इसी तरह चेतना को बसंतकुंज योजना की सम्पत्ति पर 58 हजार रुपये की छूट मिली। छूट पाने वाले आवंटी प्रकाश ने बताया कि उन्हें कानपुर रोड योजना में 330 वर्गफिट का भवन आवंटित हुआ था। जिसकी बकाया धनराशि में ब्याज माफी के लिए ओटीएस में आवेदन किया था। उन्हें लगभग 90 हजार रुपये की छूट मिली है। इसी तरह ओटीएस योजना में छूट का लाभ प्राप्त करने वाले हृदेश कुमार, विजय लक्ष्मी, प्रभात त्रिपाठी, रेनू शर्मा समेत अन्य लोगों को एलडीए उपाध्यक्ष ने बधाई दी।
Source link
लखनऊ विकास प्राधिकरण ने 37 लाख की छूट दी:OTS से छूट पाकर आवंटियों का चेहरा खिला, 17 जुलाई तक चलेगी योजना