![]()
हरदोई के मल्लावां कस्बे में सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार बलेनो कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में कार सवार दम्पति घायल हो गए, लेकिन एयरबैग खुल जाने से उनकी जान बच गई। जानकारी के अनुसार, मल्लावां कस्बे के बड़ा चौराहा मोहल्ला निवासी रमन वर्मा (40) अपनी पत्नी प्रियंका सोनी (35) के साथ कानपुर से घर लौट रहे थे। घटना सोमवार रात करीब नौ बजे कटरा-बिल्हौर हाईवे पर कस्बे के पशु चिकित्सालय के सामने हुई। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त बताया जा रहा है कि उनकी बलेनो कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि नगर पालिका का विद्युत पोल जड़ से उखड़ गया और कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के दौरान कार के एयरबैग खुल गए, जिससे दम्पति को गंभीर चोटें नहीं आईं। दोनों को मामूली चोटें आई हैं। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कार में फंसे दम्पति को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को घर भेज दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके चलते चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। मामले में विद्यासागर पाल ने बताया कि कार अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकराई थी। हादसे में दम्पति को मामूली चोटें आई हैं और वे सुरक्षित हैं। पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
Source link
हरदोई में तेज रफ्तार कार बिजली के पोल से टकराई:दम्पति घायल, एयरबैग खुलने से बची जान; कानपुर से घर लौट रहे थे