मातृ दिवस पर अलीगंज अनाथालय में विशेष आयोजन:आरोह वैलफेयर सोसाइटी ने बच्चों को भोजन कराया, शिक्षा पर चर्चा


विश्व मातृ दिवस पर राजधानी के अलीगंज में सेवा, स्नेह और मानवता की मिसाल देखने को मिली। सामाजिक संस्था आरोह वैलफेयर सोसाइटी और सहयोगी संस्था सुंदर काण्ड आयोजन समिति, इंदिरा नगर द्वारा श्रीराम औद्योगिक अनाथालय के बच्चों के साथ मदर्स डे विशेष रूप से मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उन बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना था, जो परिवार के स्नेह से दूर हैं। संस्था के पदाधिकारी और सदस्य अनाथालय पहुंचे, जहां उन्होंने बच्चों को अपने हाथों से प्रेमपूर्वक भोजन परोसा। बच्चों के लिए विशेष भोजन की व्यवस्था की गई थी। मेन्यू में पनीर की सब्जी, सूखी सब्जी, पूड़ी, चावल, छोले, मिष्ठान और ठंडी लस्सी शामिल रही। स्वादिष्ट भोजन और आत्मीयता भरे माहौल ने बच्चों को भावुक कर दिया। बच्चों की मुस्कान देखकर संस्था के सदस्यों ने इसे अपने लिए सबसे बड़ा उपहार बताया। बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और जरूरी सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की इस दौरान आरोह वैलफेयर सोसाइटी की सचिव अल्पना मेहरोत्रा और आदर्श व्यापारी एसोसिएशन इंदिरा नगर इकाई के अध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने अनाथालय की सुप्रीटेंडेंट पूर्णिमा प्रभाकर से मुलाकात की। उन्होंने बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य जरूरी सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की। दोनों संस्थाओं ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी बच्चों की जरूरतों को पूरा करने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। आकाश अग्रवाल और महिला इकाई की अध्यक्षा अल्पना गुप्ता मेहरोत्रा ने कहा कि अलग-अलग संगठनों से जुड़े होने के बावजूद सभी लोग एक परिवार की तरह समाज सेवा में जुटे हैं। उन्होंने भविष्य में भी जरूरतमंद बच्चों के लिए ऐसे सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प लिया। ये मौजूद रहे कार्यक्रम को सफल बनाने में आरोह वैलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष शरद मेहरोत्रा, सुंदर काण्ड आयोजन समिति के अध्यक्ष यशपाल सिंह, संरक्षक त्रिभुवन दत्त, सचिव आशुतोष अवधवाल, विराट सिंह और अनाथालय के स्टाफ की अहम भूमिका रही।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *