![]()
प्रयागराज में दो मई को पानी की टंकी पर चढ़ने वाली युवती के पति, देवर समेत अन्य पर दर्ज FIR के मामले में सुमित गुप्ता नाम के युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि वादी अधिवक्ता और युवती की एआई जनरेटेड तस्वीर वायरल करने में यह भी शामिल था। इसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट calll_me_sumit से फोटो वायरल किया। 22 साल का यह आरोपी बैरहना का रहने वाला है ओर उसके पिता का नाम विनोद कुमार गुप्ता है। उसके कब्जे से एक आईफोन बरामद किया गया है, जिसका इस्तेमाल फाेटो अपलोड करने में किया गया। आरोप है कि दो मई को उसने और अन्य अभियुक्तों ने पीड़ित अधिवक्ता और युवती की एआई जनरेटेड फोटो सोशल मीडिया अकाउंट्स पर वायरल की। युवती के मुकदमे में कर रहे थे पैरवी
राजापुर निवासी भुक्तभोगी अधिवक्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया, मैं कुछ समय पहले तक युवती का मुकदमा देख रहा था जो उसके पति मो० आलम से विवाद होने के कारण उत्पन्न हुआ।
आरोप है कि कई बार मो० आलम व उसके भाई नूर आलम की तरफ से मुकदमा छोड़ने के लिए धमकाया गया और ब्लैकमेल किया गया कि 10 लाख रंगदारी नहीं दोगे तो एआई से फोटो बनवाकर तुम्हें बदनाम कर दूंगा।
सोशल मीडिया के इन अकाउंट्स का इस्तेमाल
बात न मानने पर युवती के साथ एआई से फोटो बनवाई और 02 मई को इन्स्टाग्राम पर adv_noor_alam_1463, calll_me_sumit, prayagrajwala_h26 आईडी और तीन मई को फेसबुक आईडी आयुष श्रीवास्तव पर गैर-कानूनी ढंग से वायरल करा दिया। calllmesumit नाम की फेसबुक आईडी पर भी यही किया, जो वीडियो में स्वयं इसकी जिम्मेदारी लेते नजर आ रहे हैं।
रेप का केस लिखाने को भी धमकाया
तहरीर में यह भी आरोप लगाया कि सुमित गुप्ता नामक ब्लॉगर अपराधी गिरोह से मिलीभगत करके धन उगाही करता है। उधर जब उन्होंने नूर आलम तथा मो० आलम से सम्पर्क किया और ऐसा न करने के लिये कहा तो उन्होंने दुबारा धमकी दिया कि अगर रंगदारी की रकम नहीं दोगे तो इससे भी बुरी फोटो तथा वीडियो एआई से बनाकर तुम्हें तबाह कर देंगे। किसी लड़की से तुम्हारे ऊपर फर्जी रेप का मुकदमा लिखवा देंगे।
एसीपी बोले
इस मामले में एसीपी सिविल लाइंस विद्युत गोयल ने बताया कि विवेचना के दौरान जो तथ्य सामने आए, उसके आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य के संबंध में विवेचना जारी है।
Source link
अश्लील तस्वीर पोस्ट करने में कथित इंफ्लूएंशर गिरफ्तार:प्रयागराज में युवती व अधिवक्ता की एआई से बनाई तस्वीर इंस्टाग्राम पर की थी वायरल