![]()
फिरोजाबाद में शनिवार सुबह जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के नेतृत्व में जिला मुख्यालय परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं फावड़ा लेकर झाड़ियों की सफाई की। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि जहां साफ-सफाई रहती है, वहां का वातावरण सकारात्मक और मन प्रसन्न रहता है। उन्होंने जोर दिया कि प्रसन्न मन से किए गए कार्य के परिणाम बेहतर होते हैं।
उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अपने कार्यालयों तथा आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। इस अभियान का उद्देश्य जिला मुख्यालय परिसर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ-साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना भी था।
डीएम ने बताया कि यह स्वच्छता अभियान अब हर सप्ताह चलाया जाएगा, जिससे स्वच्छता के प्रति लोग जागरुक हो, कार्यालय को साफ-सुथरा रखें। जहां गंदगी मिलेगी वहां पर कार्रवाई भी की जाएगी। डीएम ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि स्वच्छता रखना उनकी जिम्मेदारी है। अभियान में मुख्य विकास अधिकारी शत्रुघ्न वैश्य, एडीएम विशु राजा सहित जिले के कई एसडीएम और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों और कर्मचारियों ने परिसर में झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की और स्वच्छ वातावरण का संदेश दिया।
Source link
नए डीएम संतोष कुमार शर्मा ने चलाया स्वच्छता अभियान:जिला मुख्यालय परिसर में अधिकारियों ने की साफ-सफाई, फावड़ा लेकर झाड़ियों को हटाया