राहुल की हरियाणा यात्रा से पहले कांग्रेस में कंट्रोवर्सी:हुड्डा गुट के 3 MLA का किनारा, सेतिया बोले- BJP में मलाई खाके दाढ़ी बढ़ालो


लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज शाम गुरुग्राम आ रहे हैं। वह खांडसा चौक पर पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा में शामिल होंगे। राहुल एक किलोमीटर पैदल चलेंगे। इसके बाद एसडी स्कूल के सामने जनसभा को संबोधित करेंगे। बृजेंद्र सिंह ने 5 अक्टूबर को सद्भाव यात्रा शुरू की थी। वह अभी तक 83 हलकों में पैदल घूम चुके हैं। उनकी यह यात्रा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर ही है। वहीं, राहुल गांधी के दौरे से पहले कांग्रेस में कंट्रोवर्सी भी शुरू हो गई है। सिरसा जिले से कांग्रेस के 3 विधायकों ने यात्रा से दूरी बना ली है। सिरसा विधायक गोकुल सेतिया ने तो यहां तक कह दिया कि भाजपा की मलाई खाकर दाढ़ी बढ़ा लो और फिर राहुल गांधी को बुला लो। हुड्डा गुट से जुड़े कालांवाली विधायक शीशपाल केहरवाला और ऐलनाबाद विधायक भरत सिंह बेनीवाल ने कहा कि उन्हें कोई निमंत्रण नहीं मिला है, इसलिए वे गुरुग्राम नहीं जा रहे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने भी पहले इसे बृजेंद्र की निजी यात्रा बताया था। हालांकि, 6 मई को राहुल गांधी का दौरा फाइनल होने के बाद राव नरेंद्र ने खुद लेटर जारी कर कांग्रेस नेताओं से यात्रा में पहुंचने की अपील की। पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे हैं बृजेंद्र सिंह बृजेंद्र सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे हैं। बीरेंद्र सिंह किसान नेता सर छोटू राम के नाती हैं। बृजेंद्र IAS अधिकारी रह चुके हैं। 1998 में उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा में 9वीं रैंक हासिल की थी। साल 2014 में बीरेंद्र सिंह कांग्रेस छोड़ भाजपा में गए। वीआरएस लेने के बाद 2019 में BJP ने बृजेंद्र को हिसार लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया और जीते भी। 2024 में दोनों पिता-पुत्र कांग्रेस में शामिल हो गए। जानिए पहले कांग्रेस नेताओं ने सद्भाव यात्रा पर क्या कहा था…. प्रभारी बीके हरि प्रसाद: न बीरेंद्र सिंह हमारा विधायक है, और न ही उसका बेटा विधायक है। हमारा सीएलपी का नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा है। सरकार को वही घेरेगा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा: यह कांग्रेस का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि निजी यात्रा है। सद्भावना अच्छी चीज है, बृजेंद्र सिंह भी निकाल लें यात्रा, हमें क्या दिक्कत है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उदयभान: यह कांग्रेस का ऑफिशियल प्रोग्राम नहीं है। हिसार सांसद जयप्रकाश: प्रदेश में सद्भाव यात्रा की अब कोई जरूरत नहीं है। सद्भाव यात्रा निकालने में अब देरी हो चुकी है। राहुल गांधी के दौरे से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *