किचन में खाना बनाते समय गैस पाइपलाइन में लगी आग:मेरठ की अक्षरधाम कॉलोनी में हादसा , लोगों ने नीचे से गैस सप्लाई बंद कर आग पर पाया काबू


मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र की अक्षरधाम कॉलोनी में बुधवार सुबह एक फ्लैट की गैस पाइपलाइन में अचानक आग लग गई। आग लगते ही छठी मंजिल पर अफरा-तफरी मच गई। परिवार के लोग घबराकर फ्लैट से बाहर निकल आए। आसपास के लोगों और पुलिस की मदद से समय रहते आग बुझा ली गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना बी-603 फ्लैट की है। यहां अशोक शर्मा अपने परिवार के साथ किराए पर रहते हैं। सुबह परिवार के सदस्य किचन में खाना बना रहे थे। तभी गेल कंपनी की गैस पाइपलाइन में अचानक आग भड़क उठी। पाइपलाइन से निकलती लपटें देखकर परिवार के लोगों ने शोर मचाया। शोर सुनकर कॉलोनी के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का काम शुरू कराया। साथ ही नीचे से गैस पाइपलाइन की मुख्य सप्लाई बंद कराई गई। इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि फ्लैट मुरली सोलंकी के नाम पर है, जो मुंबई में रहते हैं। फ्लैट किराए पर दिया गया था। घटना की सूचना गेल कंपनी को दे दी गई है। गनीमत रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *