वाराणसी दालमंडी में 43 मकानों का ध्वस्तीकरण कल:दुकानें-मकान खाली करने को PWD अफसरों का अल्टीमेटम, प्रोजेक्ट में CM के तेजी लाने के निर्देश


वाराणसी के व्यापार केंद्र दालमंडी पर अब बुलडोजर की रफ्तार बढ़ेगी। एक-दो करके टूट रहे मकानों के बाद अब सीधे 43 मकानों पर हथौड़ा गूंजेगा। इन मकानों में शनिवार से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की जाएगी। इसके लिए गुरुवार रात ही पीडब्ल्यूडी के अफसरों ने मुनादी शुरू कर दी। दुकानदारों और मकान मालिकों को अगले चंद घंटों में अपना बचा सामान निकालकर दुकानों को खाली करने का अल्टीमेटम दिया गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने दालमंडी की गलियों में चक्रमण किया। इसके साथ ही कई भवन स्वामी अपने मकान को खाली करते नजर आए। बताय गया कि सीएम योगी ने वाराणसी दौरे के पर काम में रफ्तार के निर्देश दिए हैं। उधर, दूसरी तरफ करीब 10 हजार दुकानदार और कारोबारियों से जुड़े पूर्वांचल के सबसे बड़े मार्केट दालमंडी की सड़क के चौड़ीकरण का विरोध भी जारी है। लोग गुस्सा इसलिए भी हैं, क्योंकि यहां की 6 मस्जिदें भी टूटने वाली हैं। हालांकि इसे सबसे बाद में तोड़ने की योजना है। पहले ग्राफ में जानिए दालमंडी का पूरा प्रोजेक्ट क्या है… अफसरों ने मकान नंबरों बोलकर दिया अल्टीमेटम गुरुवार की रात PWD के अफसर दालमंडी की गलियों में पुलिस टीम के साथ पहुंचे। पहले शनिवार से टूटने वाले मकानों की जानकारी दी। निर्धारित मकानों के नंबर बोलकर मुनादी शुरू की, इसके बाद एक-एक करके सभी मकानों के बाहर जाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की प्रारंभिक सूचना दी। सभी को उनके दुकान और मकान अगले 24 घंटे में हर हाल में खाली करने की बात कही, ऐसा नहीं करने पर एक्शन की चेतावनी दी। बताया कि टीम आने के बाद कोई भी सामान निकाला नहीं जा सकेगा। ध्वस्तीकरण के साथ टीम का पूरा अधिकार रहेगा। 220 करोड़ से बनेगी 650 मीटर लंबी सड़क नई सड़क से चौक थाने तक गई दालमंडी की कुल लंबाई 650 मीटर है। इस सड़क को 17.5 मीटर चौड़ा करने का मसौदा पास हो चुका है। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतिम दिन 220 करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ और 2 करोड़ रुपए रिलीज भी कर दिए गए। पीडब्ल्यूडी की टीम ने कहां कितनी सड़क चौड़ी है, कौन सा मकान कितनी जद में आ रहा है, करीब 300 घरों की नपाई हो चुकी है। PWD के अधिकारियों ने डेटा तैयार किया। इस डेटा के हिसाब से मुआवजे का आकलन होगा। उसके बाद नोटिस दी जाएगी और सभी के अकाउंट में मुआवजा भेजा जाएगा। वाराणसी पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने समीक्षा बैठक में दालमंडी चौड़ीकरण पर भी अधिकारियों से बात की थी, इसके बाद प्रोजेक्ट में तेजी आ गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *