₹610 Monthly Deposit Earns ₹1 Lakh, 7.05% Interest

  • Hindi News
  • Business
  • SBI Lakpati Scheme: ₹610 Monthly Deposit Earns ₹1 Lakh, 7.05% Interest

नई दिल्ली44 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी-इजराइल और ईरान युद्ध के चलते इस समय शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में कई निवेशक म्यूचुअल फंड्स में इनवेस्ट करने से घबरा रहे हैं।

अगर आप इन दिनों कोई ऐसा इनवेस्टमेंट प्लान देख रहे हैं जिसमें आपका पैसा भी सुरक्षित रहे और ठीक-ठाक रिटर्न भी मिलता रहे तो आपके लिए SBI की ‘हर घर लखपति’ स्कीम सही साबित हो सकती है।

यह एक खास रिकरिंग डिपॉजिट (RD) स्कीम है। इस स्कीम के तहत आप हर महीने छोटी-छोटी रकम जमा करके एक लाख या इससे ज्यादा रुपए का इंतजाम कर सकते हैं। इसमें सामान्य नागरिकों को अधिकतम 6.55% और वरिष्ठ नागरिकों (सीनियर सिटीजन) को अधिकतम 7.05% सालाना ब्याज दिया जा रहा है।

समझें RD क्या है?

रिकरिंग डिपॉजिट या RD बड़ी बचत में आपकी मदद कर सकती है। आप इसका इस्‍तेमाल गुल्लक की तरह कर सकते हैं। मतलब आप इसमें हर महीने सैलरी आने पर एक निश्चित रकम डालते रहें और इसके मैच्योर होने पर आपके हाथ में बड़ी रकम होगी।

हर घर लखपति स्कीम का मैच्योरिटी पीरियड 3 साल से 10 साल तक रहता है। यानी आप 3 साल से 10 साल तक के लिए निवेश कर सकते हैं।

1 लाख से ज्यादा के लिए भी कर सकते हैं निवेश

हर घर लखपति योजना में आप 1 लाख रुपए से ज्यादा का टारगेट भी चुन सकते हैं। इसमें 2, 3 और 4 लाख आदि का टारगेट सेट करके भी निवेश कर सकते हैं। आप जितनी रकम का टारगेट रखते है, आपकी किस्त की राशि उसी हिसाब से तय होती है।

कौन कर सकता है इसमें निवेश

  • कोई भी भारतीय नागरिक इस स्कीम में निवेश कर सकता है।
  • व्यक्ति इसमें अकेले या जॉइंट अकाउंट खोल सकते हैं।
  • माता-पिता (अभिभावक) अपने बच्चे (10 साल से अधिक उम्र का और सही से हस्ताक्षर करने में सक्षम) के साथ खाता खोल सकते हैं।
  • 10 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए माता-पिता या कानूनी अभिभावक के साथ जॉइंट अकाउंट खोला जा सकता है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.