लखनऊ में रविवार देर शाम एक निजी कंपनी में काम करने वाली 22 वर्षीय टेलीकॉलर शिवांशी पाल ने 11वीं मंजिल से छलांग लगा दी। घटना विभूतिखंड स्थित पार्श्वनाथ प्लाजा की है। वह वॉशरूम गई थी और वहीं की खिड़की से कूद गई। नीचे पहले फ्लोर पर बने टीन शेड से टकराने
.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। युवती के दाहिने हाथ में फ्रैक्चर है, जबकि पसलियों, पीठ और माथे पर भी गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस के अनुसार, शिवांशी रायबरेली की रहने वाली थी और लखनऊ में बहन के साथ किराये पर रहती थी। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है, हालांकि परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है, वहीं बहन ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी। पढ़ें पूरी खबर…
हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव एनकाउंटर में घायल, ढाबा संचालक से मांगी थी 20 लाख की रंगदारी

आगरा के ट्रांसयमुना क्षेत्र में 20 लाख रुपये की चौथ मांगने के मामले में फरार हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। झरना नाले के पास पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे घेरने की कोशिश की, लेकिन मोनू ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।
मोनू यादव का नाम तीन माह पहले टेढ़ी बगिया में हुए राज चौहान हत्याकांड में भी सामने आया था, जिसमें पीड़ित की मां ने उसे मास्टरमाइंड बताया था। इस मामले में पुलिस आयुक्त ने दो आईपीएस अधिकारियों समेत 7 सदस्यीय एसआईटी गठित कर जांच के आदेश दिए हैं और पीड़ित परिवार को सुरक्षा भी उपलब्ध कराई गई है। पुलिस के अनुसार, जेल से जमानत पर छूटने के बाद मोनू ने अपने ही गांव के ढाबा संचालक से 10 लाख की चौथ मांगने के साथ 30 हजार रुपये लूटे थे, जिसके बाद से वह पुलिस की नजर में था। पढ़ें पूरी खबर…