गली में टहल रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली:मेरठ में खाना खाने के बाद टहल रहा था, पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया


मेरठ में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली लगते ही युवक सड़क पर गिर पड़ा। इस दौरान हमलावर फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलते ही एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस के खोखे बरामद किए और घायल युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। बदमाशों की तलाश में पुलिस की कई टीमें जुटी हुई हैं। घटना लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के ऊंचा सदीक नगर स्थित हत्ते वाली गली की है। 3 तस्वीर देखिए… विस्तार से जानिए पूरा मामला… लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के ऊंचा सद्दीक नगर की हत्ते वाली गली का रहने वाला अमन (18), पुत्र समयद्दीन, कपड़ों की फेरी का काम करता है। शनिवार रात करीब 10:30 बजे वह काम से लौटकर खाना खाने के बाद गली में टहल रहा था। इसी दौरान स्प्लेंडर बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे। बताया जा रहा है कि पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद बदमाशों ने पिस्टल निकालकर अमन के सिर से सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही अमन जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद बदमाश फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर इलाके में दहशत फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर एसपी सिटी विनायक गोपाल मौके पर भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से एक कारतूस का खोखा बरामद किया और घायल युवक को तत्काल अस्पताल भर्ती कराया। घायल अमन ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि रिहान उर्फ मोनी नाम के युवक ने अपने एक साथी के साथ मिलकर उस पर गोली चलाई। इसके आधार पर पुलिस ने इलाके के ही दो युवकों को हिरासत में लिया है। वहीं, घायल के भाई उम्रदीन का कहना है कि उनके परिवार का किसी से कोई विवाद नहीं है। एसपी सिटी विनायक भोपाल भोसले ने बताया कि एक युवक को डायल 112 के माध्यम से गोली मारने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल गोली मारने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन कर दिया गया है और जल्द ही घटना का खुलासा करने की बात कही जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *