जूही में पति की गर्लफ्रेंड के बाल घसीटकर पीटा, VIDEO:बारादेवी चौराहे पर दोनो को साथ घूमते देख पत्नी ने खोया आपा


जूही बारादेवी चौराहे पर शुक्रवार देर रात एक महिला ने अपने पति को गर्लफ्रेंड के साथ घूमते देख आपा खो दिया। इसके बाद सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। महिला ने पति की गर्लफ्रेंड के बाल पकड़ सड़क पर पीटना शुरू कर दिया। पत्नी और गर्लफ्रेंड के बीच जमकर गाली गलौज हुई, इस दौरान भीड़ तमाशबीन बनी रही। पूरी घटना पुलिस पिकेट के सामने काफी देर तक चलती रही। इस दौरान राहगीरों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस के मुताबिक अभी तक किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है और मामले की जांच की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला ने जैसे ही पति को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ देखा, वहीं विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। दोनों महिलाएं एक-दूसरे से लिपट कर मारपीट करने लगीं। पति उन्हें छुड़ाने की कोशिश करता रहा। चौराहे पर मौजूद लोग मदद करने के बजाय मोबाइल से वीडियो बनाते रहे। शनिवार को घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर फैल गया। जूही थाना प्रभारी केके पटेल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *