हादसे से पहले का कामराज परिवार का वीडियो सामने आया है।
मध्यप्रदेश के जबलपुर के बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 11 हो गया है। रेस्क्यू टीम ने 8 वर्षीय मयूरन का शव बरामद किया है। इससे पहले शनिवार शाम 6 बजे 6 साल के विराज सोनी का शव घटनास्थल के पास मिला था।
.
गोताखोरों ने शव को सफेद कपड़े में लपेटकर पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। अब भी कामराज और उनके बेटे तमिक लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
सेना के साथ NDRF और SDRF की टीमें बोट के जरिए सर्चिंग कर रही हैं। सर्चिंग का दायरा बढ़ाया गया है। मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीमें तैनात हैं। SDOP अंजुल अयंक मिश्रा के अनुसार, खराब मौसम के चलते बीच-बीच में रेस्क्यू रोकना पड़ रहा है।

सेना-एनडीआरएफ की टीम ने शनिवार को 6 साल के बच्चे का शव बरामद किया।

बच्चे की पहचान विराज पिता कृष्ण सोनी के रूप में हुई। वह कोतवाली का रहने वाला था।
तेज हवा में पलटा था क्रूज गुरुवार शाम करीब 5 बजे MP टूरिज्म का पर्यटकों से भरा क्रूज बरगी डैम में डूब गया था। क्रूज में करीब 47 पर्यटक सवार थे, जबकि टिकट सिर्फ 29 लोगों की ही कटी थी। हादसा किनारे से लगभग 300 मीटर दूर हुआ। उस वक्त हवा की रफ्तार करीब 74 किमी/घंटा थी।
5 तस्वीरें देखिए…

बरगी डैम में समाता हुआ क्रूज।

कार से बरगी डैम घूमने जाता कामराज का परिवार।

रोप-वे से जाते हुए परिवार के सदस्य।

कामराज 45 वर्ष और उनका बेटा श्रीतमिलवेंदन लापता।

कामराज का 9 साल का भतीजा मयूरम भी लापता।


इससे जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…
डूबते क्रूज में लाइफ जैकेट ढूंढते रहे यात्री:MP में हादसे में 9 की मौत, रेस्क्यू 2 घंटे लेट; प्रदेश में क्रूज संचालन बंद, जांच कमेटी बनी
मौज के बदले मौत! जिम्मेदार आंधी नहीं, अंधा-बहरा सिस्टम है:आंधी की चेतावनी और NGT-सुप्रीम कोर्ट के आदेश न दिखे-न सुने, अब लाशें गिन रहे हो
खबर के मिनट-टु-मिनट अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…