![]()
लखीमपुर खीरी की कस्ता विधानसभा सीट पर हाल ही में हुए भास्कर के सर्वे में मौजूदा विधायक सौरभ सिंह सोनू को जनता ने नकार दिया है। सर्वे के अनुसार, केवल 5 प्रतिशत लोगों ने उन्हें दोबारा विधायक बनाने का समर्थन किया, जबकि 86 प्रतिशत जनता की राय है कि विधायक को दोबारा टिकट नहीं मिलना चाहिए। सर्वे में यह भी सामने आया है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में लोग भाजपा का ही विधायक चाहते हैं। भारतीय जनता पार्टी में एक नए चेहरे की मांग तेज हो गई है। अवधेश कुमार पप्पू को भाजपा उम्मीदवार के रूप में सबसे अधिक पसंद किया जा रहा है, उनके पक्ष में 92 प्रतिशत लोगों ने राय दी। मौजूदा विधायक सौरभ सिंह सोनू को 6 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया, जबकि महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी को 1 प्रतिशत लोग प्रत्याशी के रूप में देखना चाहते हैं। मौजूदा विधायक को लेकर असंतोष के बावजूद, 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी के स्तर पर भाजपा अभी भी सबसे आगे है। 86 प्रतिशत जनता ने 2027 में भाजपा का विधायक चुनने की इच्छा जताई, जबकि 14 प्रतिशत ने समाजवादी पार्टी और एक प्रतिशत ने बहुजन समाजवादी पार्टी को पसंद किया। समाजवादी पार्टी के संभावित उम्मीदवारों में सुनील कुमार लाला पहली पसंद बनकर उभरे हैं। 77 प्रतिशत लोगों ने सुनील कुमार लाला को पसंद किया, जबकि 22 प्रतिशत लोगों ने श्रीकृष्ण राज को समर्थन दिया। वहीं, बहुजन समाजवादी पार्टी से जयवीर गौतम को 45 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया, जबकि सरिता को 22 प्रतिशत लोगों ने प्रत्याशी के रूप में चुना।
Source link
कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू को 86% जनता ने नकारा:भाजपा से अवधेश पप्पू, सपा से सुनील लाला पहली पसंद, जानिए बसपा में कौन मजबूत कैंडिडेट