![]()
बुलंदशहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गंगा एक्सप्रेसवे लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी कुमार हर्ष और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने स्याना तहसील के लाडपुर गांव स्थित कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण 29 अप्रैल को प्रस्तावित है। जनपद बुलंदशहर में होने वाले इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण का सजीव प्रसारण किया जाएगा। जिलाधिकारी ने जर्मन हैंगर में जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में आने वाले आमजनों के बैठने के लिए बनाए गए सीटिंग प्लान का अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने गर्मी को देखते हुए पर्याप्त संख्या में कूलर और पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बनाए जा रहे ब्लॉक में साफ-सफाई, डस्टबिन रखने और मोबाइल शौचालय की उपलब्धता सुनिश्चित कराने को भी कहा। कार्यक्रम के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने और वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा कराने के निर्देश दिए गए। जनपद में इस कार्यक्रम को भव्यता से आयोजित कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर सीडीओ निशा ग्रेवाल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रमोद कुमार पांडेय, उप जिलाधिकारी स्याना, सीओ, डीडीओ, डीपीआरओ और अधिशासी अभियंता लोनिवि सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Source link
पीएम मोदी 29 अप्रैल को गंगा एक्सप्रेसवे का करेंगे लोकार्पण:बुलंदशहर में कार्यक्रम स्थल का डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण